दिवाली पर्व मनाने के लिए जिला मुख्यालय नाहन में रह रहे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपने घरों का रुख करना शुरू कर दिया है। छोटी दिवाली पर शहर से पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या में इजाफा होने से सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। दिनभर शहर की सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। नाहन में रेणुकाजी, राजगढ़, नौहराधार, बोगधार, संगड़ाह, सतौन और शिलाई सहित विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। दिवाली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए ये लोग अपने पैतृक गांवों की ओर रवाना हुए।