फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: स्कूल कांप्लेक्स प्रणाली की कार्ययोजना बनाने पर मंथन, प्रधानाचार्यों ने साझा किए सुझाव

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 में परिकल्पित स्कूल कांप्लेक्स की अवधारणा को धरातल पर उतारने और इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विद्यालय प्रमुखों ने मंथन किया। पीएम श्री विद्यालय ददाहू के प्रधानाचार्य राजकुमार ने स्कूल परिसरों के लिए दृष्टिकोण, कार्रवाई के विभिन्न क्षेत्रों और कार्ययोजना तैयार करने के व्यावहारिक पहलुओं पर अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद प्रतिभागियों को विभिन्न समूहों में बांटकर चर्चा करवाई गई, जिसमें उन्होंने अपने-अपने विद्यालयों के शैक्षणिक और भौतिक विकास के लिए ठोस कार्ययोजनाएं तैयार कर प्रस्तुत कीं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन के जिला समन्वयक डॉ. आईडी राही ने बताया कि समूह चर्चा के दौरान विद्यालय प्रमुखों ने अपने संस्थानों की आवश्यकताओं और उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखते हुए विकास से जुड़े प्रस्ताव तैयार किए। इन कार्ययोजनाओं को सदन के समक्ष प्रस्तुत कर विचार-विमर्श भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें