फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू: दुर्गा नवमी पर महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य

ददाहू (सिरमौर)। दुर्गा नवमी के अवसर पर महिला मंडल ददाहू की ओर से डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। ददाहू स्थित गीता भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने माता के भजनों पर डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम से पूर्व महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर मां दुर्गा की स्तुति की और उनका गुणगान किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर महिलाओं ने मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को दर्शाती रंगोली बनाकर उनका स्वागत भी किया। महिला मंडल की प्रधान उषा रानी ने नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि नवरात्र के अंतिम दिन महिलाओं के लिए डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया, ताकि नौ दिनों तक उपवास रखने और मां दुर्गा की आराधना करने के बाद महिलाएं इस आयोजन के माध्यम से आनंदित हो सकें। उन्होंने बताया कि नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और भक्तिमय गीत-संगीत के माध्यम से मां दुर्गा का गुणगान किया गया तथा सुख-समृद्धि, वैभव और यश की कामना की गई। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य नीलू गुप्ता, महिला मंडल की पूर्व प्रधान नीलम अग्रवाल सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें