कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकासखंड नारकंडा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जंजैली के आहार क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग कुमारसैन ने एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों का ब्लड प्रेशर और शुगर टेस्ट किया गया। उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसी पहल कर रहा है। इससे दूरदराज के गांवों के लोगों को विशेष लाभ मिलता है। ग्रामीणों को सामान्य जांच के लिए दूर के अस्पतालों तक जाने की परेशानी से राहत मिलती है। शिविर में डॉ. बबीता, टेक्नीशियन वंश और आशा वर्कर पिंकी ठाकुर मौजूद रहीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को नियमित परीक्षण करवाने और सेहत के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ब्लड प्रेशर और शुगर की नियमित जांच के महत्व पर जोर दिया। न्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य ग्रामीणों को बुनियादी सेवाएं देना और उन्हें जागरूक रखना है।