फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: ननखड़ी में ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन, कथित वोट चोरी की निष्पक्ष जांच मांगी

कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने शुक्रवार को ननखड़ी में विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में क्षेत्र के विभिन्न जोन अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं। मतदाता सूची, मतदान या मतगणना को लेकर उठने वाली शिकायतों का निष्पक्ष तरीके से समाधान किया जाना चाहिए। वहीं आयोजित बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक तरीके से जनहित के मुद्दे उठाने और चुनावी पारदर्शिता को लेकर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कांग्रेस कमेटी ने चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए संबंधित शिकायतों की जांच और तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें