फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिप्पा में वार्षिक समारोह, नाटी ने बांधा समां

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिप्पा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधान ग्राम पंचायत लिप्पा अजय कुमार बोरिस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं सेवानिवृत्त सैनिक देवेंद्र सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. अजीत कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में शैक्षणिक सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें छठी कक्षा से शिवांश शल्टु, सातवीं से सानिया नेगी, आठवीं से सौम्या नेगी, नौवीं से आरुषि नेगी, दसवीं से तनजिन नेगी, जमा एक से नवमीत काैर और जमा दो से भावना नेगी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में चंद्र सिंह, उपप्रधान पलदन छोइकी सिंगे, महिला कांग्रेस कमेटी पूह खंड की अध्यक्ष आशा कुमारी, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष इंदु किरण, विभिन्न वार्डों के पंच और एसएमसी कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें