फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: फोरलेन मुआवजे पर सीएम के बयान पर ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने किया पलटवार

सुभाष चंद्र Updated Sat, 29 Aug 2026 05:55 PM IST

मंडी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में फोरलेन परियोजनाओं और भूमि अधिग्रहण मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयान पर सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान को तथ्यहीन और भ्रामक बताया। ब्रिगेडियर ठाकुर ने कहा कि संभव है कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गलत फैक्ट्स एंड फिगर्स दिए हों और उन्हीं के आधार पर विधानसभा में बयान दिया गया हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने करीब शिमला-मटौर फोरलेन पर जिस 16 किलोमीटर पैच का जिक्र किया है, वह संभवतः हमीरपुर शहर के बाईपास और नादौन की तरफ जाने वाले क्षेत्र से संबंधित है। खुशहाल ने मुख्यमंत्री से सुप्रीम कोर्ट में दायर केस वापस लेने और फैक्टर-2 लागू करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि इस मुद्दे पर तथ्यों के आधार पर फैसला लेकर प्रभावितों को राहत दी जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें