फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: इजराइल में केयरगिवर की नौकरी का मौका, 2 लाख के करीब सैलरी; 1 सितंबर तक करें आवेदन

Ankesh Dogra Updated Fri, 28 Aug 2026 01:22 PM IST

विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए इजराइल में रोजगार का अवसर आया है। भारत सरकार के अधीन राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से होम बेस्ड केयरगिवर के पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले से इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की शुरुआत में दो वर्ष की अनुबंध अवधि होगी, जिसे नियमानुसार आगे बढ़ाया जा सकता है। केयरगिवर पद के लिए अभ्यर्थी के पास केयरगिविंग सेवाओं से संबंधित कम से कम 990 घंटे का मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण, जिसमें ऑन-जॉब ट्रेनिंग यानी OJT भी शामिल हो, होना चाहिए। इसके स्थान पर सक्षम भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र भी मान्य होगा। इसके अलावा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट या मिडवाइफरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हो सकते हैं। विभाग के अनुसार GDA, ANM, GNM, BSc Nursing और Post BSc Nursing योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए कुल मासिक वेतन 6,443.85 न्यू इजरायली शेकेल (NIS) निर्धारित बताया गया है। वर्तमान विनिमय दर के आधार पर यह राशि करीब 1.99 लाख रुपये प्रतिमाह के बराबर बैठती है। हालांकि यह पूरी राशि सीधे इन-हैंड वेतन के रूप में नहीं मिलेगी। निर्धारित नियमों के तहत बीमा, आवास, भोजन और अन्य मदों में कटौती की जाएगी। इन कटौतियों के बाद वास्तविक इन-हैंड वेतन करीब एक लाख रुपये प्रतिमाह रहने की जानकारी दी गई है। अभ्यर्थियों को यह भी ध्यान रखना होगा कि चयन होने के बाद इजराइल भेजे जाने और अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले कुछ खर्च स्वयं वहन करना होगा। जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार यह अनुमानित खर्च करीब 1,47,086 रुपये है। हालांकि इस राशि में बदलाव संभव है। इसके अतिरिक्त वीजा प्रोसेसिंग शुल्क भी अभ्यर्थी को स्वयं देना होगा। निर्धारित खर्च में पंजीकरण शुल्क, मेडिकल जांच, पुलिस रिपोर्ट, जरूरत पड़ने पर पासपोर्ट शुल्क, इंटरव्यू की वीडियो रिकॉर्डिंग शुल्क और इजराइल स्थित प्लेसमेंट ब्यूरो की बास्केट ऑफ सर्विस की पहली किस्त शामिल है। इसके अलावा भारत से इजराइल जाने और वापस आने की हवाई यात्रा का खर्च भी चयनित अभ्यर्थी को स्वयं उठाना होगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का इजराइल में पहले से कार्य अनुभव नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उसका कोई निकटतम पारिवारिक सदस्य इजराइल में निवासरत या कार्यरत नहीं होना चाहिए। प्रदेश के सभी जिलों से इच्छुक युवक और युवतियां आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि: 1 सितंबर 2026

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें