जेल रोड क्षेत्र में नशा निवारण अभियान के तहत सुबह जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शिवा युवा मंडल, शिवशक्ति महिला मंडल, भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों सहित स्थानीय युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। शिवा युवा मंडल के प्रधान दिनेश चंदेल और अन्य सदस्यों के अलावा शिवशक्ति महिला मंडल की प्रधान सरोज चंदेल, सचिव पवना शर्मा व महिला सदस्यों ने रैली में भाग लिया। भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों में जितेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, रूप लाल, भूपेंद्र चंदेल और विक्रम सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। विशेष रूप से युवाओं को चिट्टे जैसे घातक नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों ने प्रशासन से नशे का कारोबार करने वालों और नशे के सेवन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।