फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलद्वाड़ा: 100 साल पुराना रास्ता हुआ चौड़ा, नरोला से लहढु सड़क का निर्माण शुरू

ग्राम पंचायत नरोला में हैंडपंप से लहढु तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पंचायत प्रधान अमरनाथ ने पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों की मौजूदगी में विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद पंचायत की ओर से जेसीबी लगाकर सड़क की कटिंग का काम भी शुरू करवा दिया गया। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के 400 से अधिक परिवारों को आवागमन की सुविधा मिलेगी, जबकि करीब 1200 बीघा कृषि भूमि को भी इसका सीधा लाभ पहुंचेगा। ग्रामीणों के अनुसार यह रास्ता 100 साल से भी अधिक समय से संकरा और जर्जर हालत में था। पंचायत प्रधान अमरनाथ ने निर्माण कार्य के शुभारंभ पर उपस्थित ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें