फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: भुंतर हवाई अड्डा पर गूंजा एयर रेड का सायरन, प्रशासन ने जांची आपदा से निपटने की तैयारी

हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में जानमाल के नुकसान को कम करने और बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कुल्लू ने भुंतर हवाई अड्डे पर एयर रेड स्ट्राइक मॉक ड्रिल आयोजित की। इस दौरान विभिन्न विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों ने आपात स्थिति में अपनी जिम्मेदारियों का अभ्यास किया। अभ्यास का उद्देश्य विभागों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना रहा। मॉकड्रिल से पहले होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र शाढ़ाबाई में संबंधित विभागों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयं सेवकों, आपदा मित्रों, नेहरू युवा केंद्र और सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, सायरन के संकेतों और नागरिकों की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद भुंतर हवाई अड्डा पर काल्पनिक एयर रेड की स्थिति तैयार कर मॉक एक्सरसाइज की गई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी गौरव धीमान, तहसीलदार नितिश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें