फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: ज्वालामुखी में घर में घुसा जहरीला सांप, परिवार में मचा हड़कंप; सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

Ankesh Dogra Updated Fri, 28 Aug 2026 03:06 PM IST

ज्वालामुखी शहर के वार्ड नंबर-5 में गत शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के आसपास जहरीला सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए। मकान मालिक ने बिना जोखिम उठाए तुरंत सर्प मित्र से संपर्क कर मदद मांगी। सूचना मिलने के बाद सर्प मित्र मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक सांप को रेस्क्यू किया और बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्र मनीष शर्मा ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि एक घर के पास बेहद जहरीला सांप दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास वाले जंगल में छोड़ दिया गया, ताकि वह सुरक्षित रह सके और लोगों को भी किसी तरह का खतरा न हो। मनीष शर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में अक्सर सांप मकानों और आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में लोगों को घबराने के बजाय सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या किसी प्रशिक्षित सर्प मित्र से संपर्क करना चाहिए, ताकि सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। वार्ड नंबर-5 में सांप दिखाई देने के बाद परिवार ने खुद उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की और समय रहते सर्प मित्र को सूचना दी। इससे सांप को भी नुकसान नहीं पहुंचा और परिवार के लोगों को भी किसी संभावित खतरे से बचाया जा सका। मनीष शर्मा, सर्प मित्र, ज्वालामुखी ने लोगों से अपील की कि बरसात के दौरान घरों के आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं। सांप को छेड़ने, पकड़ने या मारने की कोशिश करने के बजाय तुरंत प्रशिक्षित सर्प मित्र या वन विभाग को सूचना दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें