फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी अस्पताल में मां ज्वाला जन कल्याण सभा ने शुरू किया चाय-बिस्कुट का लंगर

Krishan Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 05:16 PM IST

मां ज्वाला जन कल्याण सभा ज्वालामुखी की ओर से सामाजिक एवं धर्मार्थ सेवा की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है। सभा ने ज्वालामुखी अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए प्रतिदिन निशुल्क चाय, बिस्कुट या रस का लंगर शुरू किया है। बुधवार को इस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। लंगर के पहले दिन अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को चाय व रस वितरित किए गए। इस दौरान करीब 10 लोगों की टीम ने सेवा कार्य में अपना सहयोग दिया। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोगों ने सभा की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों के लिए उपयोगी कदम बताया। मां ज्वाला जन कल्याण सभा के अध्यक्ष राकेश कुमार बंटा ने बताया कि सभा की ओर से आज से ज्वालामुखी अस्पताल में यह नई सेवा शुरू की गई है। इसके तहत अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को प्रतिदिन सुबह निशुल्क चाय, बिस्कुट या रस उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से सहायता करना है। सभा के मुख्य सलाहकार एडवोकेट अभिषेक पाधा ने बताया कि इस लंगर सेवा को निरंतर चलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सेवा पूरी तरह निस्वार्थ और निष्काम भाव से संचालित की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें