फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: हमीरपुर शिक्षा खंड की अंडर-19 छात्रा जोन एक की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

उपमंडल भोरंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में भोरंज और हमीरपुर शिक्षा खंड की अंडर-19 छात्रा जोन-एक की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने खिलाड़ियों की मार्चपास्ट की सलामी लेकर किया। प्रतियोगिता में 21 स्कूलों की करीब 215 छात्राएं कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। पहले दिन वॉलीबाल के मुकाबलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंड़खर ने खरवाड़ को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियाणी ने नाल्टी स्कूल को 2-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि एसडीएम शशिपाल शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी जरूरी हैं। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा और जिला क्रीड़ा संघ की ओर से मुख्यातिथि एसडीएम शशिपाल शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कांगड़ा सहकारी ग्रामीण एवं भूमि विकास बैंक के निदेशक रोशन लाल शर्मा, जिला परिषद जाहू वार्ड के सेक्टर प्रभारी जीवन दत्त लक्की, पंचायत प्रधान चमन लाल काकू, स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष राजन कपिल, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष चमन लाल, खेलकूद प्रतियोगिता समन्वयक अशोक कुमार, सहायक समन्वयक अनिल कुमार, रिकॉर्डर सुनील दत्त, शारीरिक शिक्षक जगदीश चंद, चमन लाल, विनोद कुमार, एनएसएस के जिला समन्वयक रामलाल, रविकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें