फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: तरक्वाड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, अनुराग ठाकुर ने बताए विकास के तरीके

Ankesh Dogra Updated Sun, 30 Aug 2026 01:46 PM IST

तरक्वाड़ी में रविवार को नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए जरूरी सुझाव दिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि गांवों के विकास में पंचायतों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पंचायत प्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों की वास्तविक जरूरतों और समस्याओं को समझकर विकास की प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का सही इस्तेमाल कर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को और गति दी जा सकती है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जरूरतमंद परिवार सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहें। सांसद ने पंचायत प्रतिनिधियों को जनता के साथ नियमित संवाद बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करवाने से पंचायत स्तर पर विकास कार्य अधिक प्रभावी होंगे। कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा, पूर्व विधायक अनिल धीमान, पूर्व मंत्री कमलेश कुमारी, पूर्व मंडलाध्यक्ष देश राज शर्मा, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, भोरंज के अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समीरपुर मंडल के महामंत्री एडवोकेट संजीव कुमार ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें