फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सुजानपुर शहर में देर रात दिखा दुर्लभ पैंगोलिन, लोगों में मची हलचल; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Ankesh Dogra Updated Mon, 31 Aug 2026 03:15 PM IST

सुजानपुर शहर के वार्ड नंबर-पांच में रविवार देर रात एक दुर्लभ पैंगोलिन दिखाई देने से स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। आबादी वाले क्षेत्र में पैंगोलिन नजर आने की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के बाद पैंगोलिन को उसके प्राकृतिक आवास के लिए जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से वन्यजीव को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। वन रक्षक अरुण बाला ने बताया कि देर रात वार्ड नंबर-पांच में पैंगोलिन दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। दुर्लभ वन्यजीव है पैंगोलिन वन विभाग के अनुसार पैंगोलिन एक दुर्लभ वन्यजीव है और इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षण प्राप्त है। इसके शरीर पर मजबूत शल्क होते हैं। खतरा महसूस होने पर पैंगोलिन अपने शरीर को गोल आकार में समेट लेता है। यही इसकी प्रमुख प्राकृतिक सुरक्षा व्यवस्था है। वन विभाग ने लोगों से की अपील वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी आबादी वाले या ग्रामीण क्षेत्र में पैंगोलिन अथवा कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसके साथ छेड़छाड़ न करें। वन्यजीव को पकड़ने या नुकसान पहुंचाने के बजाय इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर वन्यजीव को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करेगी और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की कार्रवाई करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें