फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: नरेश ठाकुर बोले- खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान में 30 तक करवाएं पंजीकरण

राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने शनिवार को सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट में चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत आयोजित सेमिनारों की अध्यक्षता की। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद करते हुए नरेश ठाकुर ने कहा कि आज के दौर में नशा एक बहुत ही गंभीर समस्या बन चुकी है और युवा पीढ़ी को इसके जाल से बचाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बहुत ही सख्त और प्रभावी कदम उठाए हैं। क्रिकेट, वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती और रस्साकशी की इन प्रतियोगिताओं में 15 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां 30 नवंबर तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें