फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: मसीयाना में निर्माणाधीन फोरलेन पुल अचानक गिरा, तीन घायल; एक की हालत गंभीर

मटौर-शिमला फोरलेन पर चीलबहाल से मसीयाना के बीच निर्माणाधीन बड़ा पुल शुक्रवार को अचानक गिर गया। पुल का मटेरियल करीब 100 फीट नीचे खाई में जा गिरा और निर्माण कार्य में लगे तीन लोग भी नीचे गिरकर घायल हो गए। इनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। दूसरी ओर, करीब छह लोगों के दूसरी तरफ फंसे होने की सूचना है, जिनके रेस्क्यू की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें