फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया दूरदराज की पंचायतों का दौरा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने गुरुवार को जिला की दूरदराज ग्राम पंचायतों का दौरा करके महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों के साथ संवाद किया तथा इन समूहों की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विकास खंड बमसन (टौणी देवी) की ग्राम पंचायत गवारडू में महिलाओं के लिए चलाए जा रहे टेलरिंग एंड कटिंग और बुटीक के प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया तथा प्रतिभागी महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में महिलाओं से महत्वपूर्ण फीडबैक भी लिया। इसके बाद उपायुक्त ने विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत ननावां में जाकर महिला स्वयं सहायता समूह के पौधारोपण अभियान का शुभारंभ भी किया। इस महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न किस्मों के औषधीय पौधे लगा रही हैं। इन पौधों में ब्रह्मी, सहजन, कैमोलिन और अन्य किस्मों के पौधे शामिल हैं। इस अवसर पर आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार, अन्य अधिकारी, औषधीय पौधों की नर्सरी तैयार करने वाले गोविंद सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं भी उपस्थित थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें