फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान पर किया पलटवार

हमीरपुर।सर्किट हाउस हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश में डबल इंजन की नहीं, बल्कि दो रिमोट की सरकार थी। हिमाचल का रिमोट केंद्र सरकार के पास था और तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास केवल टीवी का रिमोट था। सुमन भारती ने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार हिमाचल के हितों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है और प्रदेश के विकास को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लेकर बेवजह बयानबाजी की है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल के विकास को लेकर जो सपने देखे थे, वे अब साकार हो रहे हैं। इसके विपरीत जयराम ठाकुर के कार्यकाल में केवल मुंगेरीलाल के सपने देखे गए। भारती ने कहा कि प्रदेश में हो रहा विकास भाजपा नेताओं को दिखाई नहीं दे रहा है। सुमन भारती ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दिल्ली जाकर अपने हाईकमान के सामने जी-हुजूरी करते रहे और हिमाचल के हितों की बात मजबूती से नहीं रखी। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि वे आज जनता के सामने ओपीएस को लेकर अपना स्पष्ट रुख क्यों नहीं रखते। उन्होंने यह भी पूछा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में केंद्र से मिली आरडीजी ग्रांट की राशि का इस्तेमाल कहां किया गया, इसका जवाब जनता को क्यों नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें