फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर: वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस ने गारली से मैहरे चौक तक निकाली रोष रैली

चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मैहरे बाजार में रोष प्रदर्शन किया। गारली चौक से मैहरे चौक तक निकाली गई रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मैहरे चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवाल गंभीर हैं। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि मतदाता का अधिकार लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की शह पर वोट चोरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें