राजकीय महाविद्यालय भोरंज में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत कविता सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा, विचारों और भावनाओं को कविता के माध्यम से अभिव्यक्त करने के लिए मंच प्रदान करना रहा। इस दौरान करीब 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपनी कविताओं के माध्यम से विभिन्न विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति की क्षमता, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनमें प्रश्न करने की प्रवृत्ति भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। वहीं, एक निजी कंपनी की ओर से महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया। गया। इसमें उन्हीं विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने पहले से इसके लिए पंजीकरण करवाया था। ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से कंपनी ने विद्यार्थियों की योग्यता और क्षमताओं का आकलन किया।