फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पहले नवरात्र पर अवाहदेवी माता मंदिर में उमड़ी भीड़, दोपहर 12 बजे तक 2 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को श्री अवाहदेवी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह करीब 5 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक करीब दो हजार श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेक चुके थे। नवरात्र के चलते मंदिर परिसर सुबह से ही भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर माता के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित श्री दुर्गा पूजा को लेकर भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रविवार को कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा। रविवार शाम को गायत्री परिवार की ओर से दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। नवरात्र के आगामी दिनों में मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक आयोजनों के चलते अवाहदेवी क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें