फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: नेगी राम हत्याकांड पर भड़का आक्रोश, जांच से असंतुष्ट परिवार ने चंबा-तीसा मार्ग किया बंद

Ankesh Dogra Updated Mon, 07 Sep 2026 11:43 AM IST

चुराह उपमंडल के जुकयानी क्षेत्र में हुए चर्चित नेगी राम हत्याकांड को लेकर अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार पुलिस की ओर से की जा रही जांच से संतुष्ट नहीं है। परिजनों ने मामले की जांच को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए हत्या में अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई है। परिवार का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में जिस महिला को आरोपी बनाया है, वह अकेले इतनी निर्मम और जघन्य हत्या को अंजाम नहीं दे सकती। परिजनों ने हत्या के तरीके और सामने आई परिस्थितियों का हवाला देते हुए आशंका जताई है कि इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस जांच में उन सभी पहलुओं को सामने नहीं लाया जा रहा है, जिनसे हत्या की पूरी सच्चाई सामने आ सके। परिवार चाहता है कि मामले की जांच व्यापक स्तर पर की जाए और संभावित रूप से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच हो। परिजनों के मुताबिक हत्या की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। इसी वजह से वे मौजूदा जांच से संतुष्ट नहीं हैं और मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग कर रहे हैं। अपनी मांग को लेकर आज पीड़ित परिवार के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी आक्रोशित नजर आए। परिवार और ग्रामीणों ने अटल चौक पर चंबा-तीसा मुख्य मार्ग को बंद कर दिया। सड़क बंद होने से मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मामले की जांच को लेकर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। परिवार की मुख्य मांग है कि पुलिस हत्या की जांच को केवल एक आरोपी तक सीमित न रखे। हत्या में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका रही है या नहीं, इसकी भी गहनता से जांच की जाए। फिलहाल हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों के सड़क पर उतरने के बाद अब पुलिस-प्रशासन के सामने स्थिति संभालने के साथ-साथ परिवार की आपत्तियों को सुनने और मामले की जांच से जुड़े सवालों का जवाब देने की चुनौती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें