फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: पवित्र डल में छोटे शाही स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शुरू की घर वापसी

जन्माष्टमी के अवसर पर पवित्र डल में छोटे शाही स्नान के बाद अब जम्मू-डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़ क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने घर वापसी शुरू कर दी है। भद्रवाह-डोडा से जन्माष्टमी के छोटे शाही स्नान में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु मंगलवार को चंबा मुख्यालय लौटे। चंबा पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक चौगान की परिक्रमा की और यहां अपने देव चिह्न स्थापित किए। श्रद्धालुओं ने बताया कि पवित्र डल में स्नान और धार्मिक यात्रा का अनुभव बेहद अच्छा रहा। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पवित्र डल क्षेत्र में बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा के दौरान स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं को गंदगी न फैलाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है और श्रद्धालु निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डाल रहे हैं। भद्रवाह-डोडा से पहुंचे श्रद्धालुओं बंशीलाल, राजीव कुमार, केसर सिंह, मोहरु राम, रूप सिंह और केवल कुमार ने बताया कि उनकी यात्रा सुखद रही। पवित्र डल में छोटे शाही स्नान के बाद चंबा लौटने पर उन्होंने चौगान में कुछ समय विश्राम किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार चौगान की परिक्रमा कर देव चिह्न स्थापित किए। श्रद्धालुओं ने बताया कि विश्राम के बाद शाम के समय वे वाहनों के माध्यम से अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। छोटे शाही स्नान के बाद चंबा और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की आवाजाही भी कम होने लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें