फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना में नई अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद का इंतजार, राइस मिलर नहीं होने से कई दिनों से बंद है पीआर धान की खरीद

शहर की नई अनाज मंडी में करीब 2 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें करीब 8000 क्विंटल पीआर धान भी शामिल है। धान की 1509 धान की खरीद प्राइवेट व्यापारी कर रहे हैं, जबकि पीआर धान की खरीद राइस मिलर नहीं होने से कई दिनों से बंद है। पीआर धान की खरीद नहीं होने से किसानों को परेशानी हो रही है। वही मौसम में हुए बदलाव ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। अनाज मंडी परिसर में हजारों क्विंटल धान खुले में पड़ा हुआ है। किसान संदीप, राजेंद्र, कृष्ण, बलवान का कहना है कि बारिश होने से उनकी फसल भीग जाएगी जिससे व्यापारी खरीद नहीं करेंगे। वहीं बारिश होने से खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान होगा। आरती संगठन के प्रधान श्यामलाल वशिष्ठ का कहना है कि सोमवार से पीआर धान की खरीद शुरू हो सकती है। इस संबंध में उनकी हैफेड के अधिकारियों से भी बातचीत हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें