फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के सेक्टर-15 में दो माह से सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों ने जताया रोष

नवीन दलाल Updated Sun, 25 May 2025 03:03 PM IST

सेक्टर-15 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दो माह से सीवर ओवरफ्लो है। जिससे घरों व दुकानों के सामने पानी भरने से परेशान लोगों ने रविवार को एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। साथ ही उन्होंने प्रशासन से जल्द सीवर के मैनहोल की सफाई कर पानी की निकासी कराने की मांग उठाई। सेक्टरवासी राजेश कुमार, राजीव बत्रा, रघबीर बंसल, राजरानी, गोपाल, जितेंद्र, अनिल रंगा व राजेश खुराना ने बताया कि ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने करीब 20 साल पहले सीवर लाइन बिछाई थी। उसके बाद सीवर व्यवस्था की सफाई करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उनका आरोप है कि वह मेयर से लेकर विधायक तक इस मामले की शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद न नगर निगम प्रशासन कदम उठा रहा और न ही हुडा प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सीवरों की सफाई पैसे देकर करानी पड़ रही है। उनका आरोप है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टरों में बेहतर सुविधाएं देने का दावा किया जाता है। उसके बाद भी सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। मेरे पास सीवर ओवरफ्लो होने से संबंधित शिकायत नहीं आई है। सेक्टर-15 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अगर सीवर ओवरफ्लो है तो जांच करवाकर कर्मचारियों से सीवर लाइन की सफाई कराई जाएगी। जिससे भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पवन कुमार, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें