खरखौदा के किडौली गांव में एक ईंट भट्ठे पर अवैध रूप से रह रहे 46 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा है। ये लोग खुद को पश्चिम बंगाल का बताकर ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे। सीआईडी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की और मौके से 9 पुरुष, 15 महिलाएं, 13 लड़के और 9 लड़कियों को हिरासत में लिया। अब इन्हें भारत से वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।