फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना में बेमौसमी तेज बारिश से अनाज मंडी में जल भराव, फसल की ढेरियों के पास भरा बारिश का पानी

क्षेत्र में हुई बेमौसमी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई। वहीं शहर की सड़कों और अनाज मंडी में जल भराव की स्थिति बन गई। सड़कों और अनाज मंडी परिसर में करीब एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। बारिश से अनाज मंडी में हजारों क्विंटल धान की फसल भीग गई। धान की फसल पककर तैयार होने के कारण किसान इन दिनों कटाई और उपज को मंडियों तक पहुंचाने में जुटे हैं। ऐसे में वीरवार सुबह अचानक मौसम में आए बदलाव ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने का डर है, जबकि बारिश होने पर मंडियों में खुले में रखी धान की उपज भीग गई। किसानों को खेतों से लेकर मंडियों तक फसल की सुरक्षा की चिंता सता रही है। अनाज मंडी परिसर में करीब 20000 क्विंटल धान की फसल पड़ी हुई है। बारिश में अधिकांश धान भीग गया है। किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा कि प्रशासन ने अनाज मंडी में फसलों की सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध नहीं किए हैं। अनाज मंडी परिसर में पानी निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। ऐसे में जब भी बारिश होती है, किसानों की फसलें भीग जाती हैं। ऐसा से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। व्यापारी फसल के भाव कम लगते हैं। वही मार्केट कमेटी सचिव सविता जैन ने कहा कि अचानक ज्यादा बारिश होने से अनाज मंडी परिसर में जल भराव की स्थिति बन गई। पानी निकासी की व्यवस्था करवाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें