फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के घड़वाल गांव में लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में अकेली रहती थी महिला

घड़वाल गांव में लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला सरोज (65) की हत्या कर दी गई। महिला के कान की बालियां, गले का ओम, नाक का कोका और मोबाइल फोन गायब है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। महिला घर में अकेली रहती थी। उनका बेटा रिंकू सोनीपत में रेलवे में डाक विभाग में नौकरी करता है। आसपास के लोगों ने परिजनों को महिला का शव घर में बेड पर पड़ा होने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। महिला के देवर बिजेंद्र ने बताया कि सरोज शाम को खाना खाकर घर पर सोई थी। वह घर का दरवाजा अंदर से बंद करती थी। सुबह के समय उनके घर का दरवाजा खुला था। सुबह सरोज घर से बाहर नहीं दिखाई दी तो आसपास के लोगों ने अंदर जाकर देखा। सरोज बेड पर पड़ी हुई थी। उसके कान से बालियां और अन्य आभूषण गायब थे। उनकी गर्दन पर भी निशान मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है की लूट के इरादे से उनकी हत्या की गई है। डीसीपी विक्रांत भूषण ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना मिली थी। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें