भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में संविधान दिवस मनाया और जिला मुख्यालयों पर संगोष्ठियां आयोजित की गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित रहे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने संविधान के महत्व को बताया और मजबूत भारतीय संविधान की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है। हमारा संविधान सामूहिक और व्यक्तिगत स्वाभिमान को सुनिश्चित करता है।