फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: कांग्रेस विधायक के घर के बाहर भाजपा करेगी प्रदर्शन

रोहतक। कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों के बीच शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेसी विधायक के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर मेयर राम अवतार वाल्मीकि शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत की। भाजपाई शनिवार शाम 4:00 बजे गोहाना अड्डा से इक्ट्ठे होकर ग्रीन रोड स्थित विधायक भारत भूषण बतरा के आवास तक पहुंचेंगे। मेयर राम अवतार वाल्मीकि ने कहा कि अगर कांग्रेस को लगता है कि वोट चोरी हुई है, तो फिर रोहतक के सांसद और चारों विधायक कैसे जीते। इन सभी को इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही कांग्रेस के सभी विधायकों और सांसद को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम सदन की बैठक में सभी विधायकों को भी आना चाहिए और नगर पार्षदों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले ढाई से तीन माह में शहर से सीवर व पेयजल समस्या को भी दूर किया जाएगा । इसको लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें