संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। शहर के छोटू राम चौक से गोहाना अड्डा तक मार्क्सवादी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने खाद्य वस्तुओं, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और घरेलु सामान की कीमतों ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने, गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देने को कहा है। साथ आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम करने की मांग की। कामरेड इंद्रजीत ने कहा कि अगर सरकार महंगाई कम नहीं करती तो प्रदर्शन आगे और भी तेज करेंगें।