फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में धान खरीद न होने से किसान परेशान, जजपा ने किया प्रदर्शन

रोहतक। रोहतक की नई अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू न होने से किसानों में रोष है। मंगलवार को जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) के कार्यकर्ताओं और किसानों ने मंडी में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और खरीद तुरंत शुरू करने की मांग की। इस दौरान किसान शमशेर सिंह ने कहा कि मंडी में धान की फसल आ रही है और सूख भी चुकी है फिर भी खरीद नहीं हो रही। ये सरकार की नीतियां गलत हैं। किसान अपना अनाज समय पर ले आया है लेकिन सरकार की नीयत में खोट है। जजपा जिला अध्यक्ष डॉ. संदीप हुड्डा ने कहा कि सरकार कभी नमी, कभी दाना छोटा और कभी रंग खराब होने का बहाना बनाकर धान नहीं खरीद रही है। बाजरे का तो और बुरा हाल है। सरकार 600 रुपये भावांतर देकर पल्ला झाड़ लेती है, जबकि बाजार में बाजरा 1800 से 2000 में बिक रहा है और एमएसपी 2900 है। इससे किसान को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों ने बताया कि मंडी में करीब 3000 क्विंटल बाजरा आया था, जिसमें से मुश्किल से 100 क्विंटल ही खरीदा गया। बारदाना और उठान भी समय पर नहीं हो रहा है। हालांकि बारिश से इस बार रोहतक मंडी में फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, यह भगवान की कृपा रही। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें