फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

पानीपत। सीआईए-2 पुलिस टीम ने राहगीरों से मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य गुर्गों को पकड़कर उनकी निशानदेही पर चोरी व छीने गए मोबाइल खरीदने वाले दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान कमल निवासी गांधी कॉलोनी, संजू वासी ईदगाह कॉलोनी, अंकुश वासी गीता कॉलोनी और यूसुफ वासी मारूपुर मालदा, पश्चिम बंगाल, हाल किराएदार फ्लोरा चौक के रूप में हुई है। शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीआईए-2 टीम को वीरवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर 13/17 में हेलीपैड के पास घूम रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों कमल और संजू को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने गत 30 सितंबर को बरसत रोड पर पांचाल अस्पताल के पास एक राहगीर अक्षय निवासी विकास नगर से मोबाइल छीना था। इस संबंध में थाना सेक्टर 13/17 में मामला दर्ज है। 20 से अधिक वारदातों का हुआ खुलासा पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पानीपत और करनाल में मिलकर 20 से अधिक मोबाइल स्नैचिंग व चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। छीने गए ये मोबाइल वे गीता कॉलोनी निवासी संजू और फ्लोरा चौक निवासी यूसुफ को बेचते थे। पुलिस ने दोनों खरीददारों अंकुश और यूसुफ को भी जीटी रोड टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा और छीने गए मोबाइल बरामद किए जा रहे हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें