फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री गौरव गौतम ने 180 मेधावी विद्यार्थियों को बांटे टैबलेट

पलवल में खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को हुड्डा सेक्टर-2 स्थित अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना। इसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पलवल विधानसभा क्षेत्र के करीब 180 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित कर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक से विद्यार्थियों को पढ़ाई के बेहतर अवसर मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशा मुक्त भारत व हरियाणा बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें