फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आह्वान, भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करे युवा शक्ति

मंडी अटेली। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश की संस्कृति व संस्कारों को संरक्षित करने में जुटी हुई है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना हजारों वर्ष पहले था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में श्रीकृष्ण के कर्मयोग का दर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार अटेली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। कार्यक्रम में पहुंचने पर यादव सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, कोसली के विधायक अनिल यादव, जिला अध्यक्ष डॉ. यतेन्द्र राव, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, जिला उपाध्यक्ष धीरज यादव, पंचायत समिति के चेयरमैन जयप्रकाश, मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश जेलदार, चेयरमैन विकास सहित यादव सभा अटेली के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें