फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में एनएचएम अधिकारियों ने किया निरीक्षण; वार्ड में भर्ती महिलाओं से ली सुविधाओं की जानकारी

नारनौल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की उप निदेशक शालू गर्ग और प्रोग्राम अधिकारी कश्मीर सिंह ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड का गहन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण वार्ड में सुविधाओं की स्थिति की जांच के लिए किया गया, जो अक्सर सुर्खियों में रहता है। अधिकारियों की टीम ने करीब एक घंटे तक वार्ड का दौरा किया। उनका विशेष ध्यान साफ-सफाई व्यवस्था पर रहा। उन्होंने बंद कमरों को भी खोलकर देखा और सफाई पर अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती महिलाओं से उनके उपचार और देखरेख के बारे में जानकारी ली। टीम ने सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें