फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: नांगल चौधरी में लॉजिस्टिक हब और मेडिकल कॉलेज पर दीपोत्सव

नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नांगल चौधरी में "सेवा संकल्प अभियान" के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन लॉजिस्टिक हब और मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर केंद्रित था, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। लॉजिस्टिक हब देश की उन 50 महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है, जिसकी सीधी निगरानी प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है। रेलवे प्लेटफॉर्म पर हुए इस उत्सव में पूर्व सिंचाई मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव मुख्य अतिथि थे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल नागर, क्षेत्रीय परिवार परिवहन अधिकारी मनोज कुमार, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बारिश के बावजूद सैकड़ों लोग रात आठ बजे कार्यक्रम में पहुंचे। डॉक्टर अभय सिंह यादव ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बाधाओं के बावजूद आगे बढ़ रही है और क्षेत्र के विकास को नया आयाम देगी। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह ने लॉजिस्टिक हब क्षेत्र में एक साल में उद्योग लगवाने का आश्वासन दिया है। डॉक्टर यादव ने कहा कि यदि एक भी उद्योग स्थापित होता है, तो यहां अनेक उद्योगों का आगमन होगा। उन्होंने बताया कि औद्योगीकरण के लिए कम कीमत की जमीन, श्रम, पानी, बिजली और अच्छी कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। डॉक्टर यादव ने लोगों से क्षेत्र के विकास में सहयोग देने और परियोजनाओं को राजनीतिक अड़ंगे का शिकार न बनने देने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें