फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: नव्या के जन्मदिन पर काटा केक, निकाली गई जागरूकता रैली

नारनौल। वार्ड नंबर- 16 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं व लाभार्थियों को जानकारी दी गई। सुपरवाइजर अनुज यादव ने छोटी बच्ची नव्या के जन्मदिन पर केक कटवाया व मायरा को दलिया खिलाकर अन्नप्राशन दिवस भी बनाया गया। अनुज यादव ने बताया कि पीएमएमवीवाई के तहत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के लिए दो किस्तों में सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि पोषण माह के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन कर गर्भवती व धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर सुरेश कुमारी व सरोज कुमारी और आंगनबाड़ी हेल्पर सुनीता देवी व प्रमिला देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें