फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 20वें दिन भी जारी, कल महापंचायत में जुटेंगे कर्मचारी

नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल की हड़ताल मंगलवार को 20वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर परिषद नारनौल के प्रांगण में धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सिंह ने की। अग्निशमन विभाग के इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह सहित नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी आंदोलन में मजबूती से डटे रहे। राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने सोमवार को हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वहीं कार्यालय के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर हड़ताल का समर्थन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 26 अगस्त को नगर परिषद नारनौल के प्रांगण में सर्व कर्मचारी संघ की ओर से महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। महापंचायत के बाद कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचेंगे और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव महेंद्र बोयत, रोडवेज से कृष्ण कुमार, बिजली विभाग से किरोड़ीमल सैनी, जिला प्रधान कौशल यादव, नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राहुल सिंह, इकाई सचिव महेंद्र दायमा, कैशियर मनोज बोयत, पूर्व प्रधान रमेश कुमार व सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें