फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के खेड़की में 123 ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

नारनौल। रेड क्रॉस सोसाइटी नारनौल और सहगल फाउंडेशन ने शुक्रवार को खेड़की गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें 123 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श और दवाइयां दी गईं। स्वास्थ्य विभाग बरैावास से कृष्ण कुमार और नारनौल से एकता ने जांच की। साथ ही बच्चों के अस्पताल से राजेश कुमार और भारती भी मौजूद रहे। रेड क्रॉस से टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा ने टीबी के बारे में बताया। उन्होंने 2030 तक भारत को टीबी मुक्त करने की शपथ भी दिलाई। ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में सहगल फाउंडेशन के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें