31 दिनों से हड़ताल पर चल रहे नगर निकाय के सफाई कर्मचारी वह दम कल विभाग के कर्मचारी आज भड़क गए हैं। वे सेक्टर 3 में स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जाने के लिए कूचकर चुके हैं। सेक्टर 2 में स्थित ताऊ देवीलाल पार्क से निकले कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग के साथ भारी बंदोबस्त किए हुए हैं। डीएसपी गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बनने कर्मचारियों को रोक दिया है इसके बाद उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए जारी किए गए आदेशों की प्रतियां भी जलाई है। पुलिस ने कर्मचारियों को आगे नहीं बढ़ने दिया तो वह नारेबाजी करते रहे। 13 सितंबर को ताऊ देवीलाल पार्क में होगी महापंचायत कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि 13 सितंबर को सेक्टर दो स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में जन पंचायत की जाएगी जिसमें आर पार की लड़ाई का ऐलान किया जाएगा।