फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में बाल दिवस कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

नवीन दलाल Updated Thu, 14 Nov 2024 03:25 PM IST

बाल दिवस के अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने करनाल स्थित माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र का दौरा किया और वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। राज्यपाल के आगमन पर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्र के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें राज्यपाल समेत सभी अतिथियों ने सराहा। राज्यपाल दत्तात्रेय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने बच्चों से गहरा लगाव रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र में दिव्यांग बच्चों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ताकि उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि सांकेतिक भाषा का उदय हरियाणा से हुआ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भाषा को सीखने के आह्वान के साथ इसे नई शिक्षा नीति में मान्यता दी है। राज्यपाल ने मूक-बधिर और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए हरियाणा सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि 18 साल से ऊपर के मूक-बधिरों को 2500 रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जा रही है और दिव्यांगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे भी ऐसे केंद्रों को प्रोत्साहन देने में सहयोग करें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा में उनका भाषण जनता द्वारा भाजपा सरकार को दिए जनादेश का प्रतिरूप था, और राज्य सरकार पिछड़ों, एससी-एसटी, महिलाओं, और किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें