फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में समाधान शिविरों में घट रही फरियादियों की संख्या, शिकायतों का मौके पर निपटारा

मुख्यमंत्री के आदेश पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में अब फरियादियों की संख्या कम होती दिखाई दे रही है। बुधवार को नगर निगम में आयोजित शिविर में केवल तीन शिकायतें आईं, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्थानीय निकायों और ब्लॉक कार्यालयों में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। नगर निगम करनाल में आयुक्त अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित तीन शिकायतें आईं, जिनका निस्तारण तुरंत कर दिया गया। अन्य स्थानीय निकायों में कुल आठ शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से तीन का समाधान मौके पर ही किया गया। सबसे अधिक शिकायतें घरौंडा में सफाई और भूमि से संबंधित थीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें