फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: राष्ट्रीय खेल दिवस पर करनाल में हॉकी का रोमांच, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया शुभारंभ; मेजर ध्यान चंद को दी गई श्रद्धांजलि

करनाल। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के पावन अवसर पर आज करनाल में एक भव्य जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल आयोजन में पड़ोसी जिले कैथल और मेजबान करनाल की टीमों के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ केंद्रीय बिजली एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मेजर ध्यान चंद के खेल जगत में दिए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा मेजर ध्यान चंद भारत के गौरव हैं। उन्होंने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा से पूरी दुनिया में भारतीय हॉकी का परचम लहराया। उनकी जयंती पर आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा देती है। मैच में दिखा जबरदस्त उत्साह करनाल और कैथल के बीच खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल, तालमेल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से युवाओं का उत्साहवर्धन किया। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का एक बेहतरीन मंच प्राप्त होता है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल विभाग के अधिकारी, कोच और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व दर्शक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें