फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर करनाल में भव्य शोभायात्रा 3 अप्रैल को

नवीन दलाल Updated Sun, 30 Mar 2025 01:49 PM IST

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 3 अप्रैल को करनाल में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन की जानकारी देते हुए समाजसेवी तनु पंडित ने बताया कि शोभायात्रा सुबह 10:00 बजे सेक्टर 8 स्थित सारस्वत ब्राह्मण धर्मशाला से आरंभ होगी। यह यात्रा सेक्टर 12, कल्पना चावला, घंटाघर चौक, कुंजपुरा रोड से होते हुए पुनः धर्मशाला में संपन्न होगी। तनु पंडित ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर-राजनीतिक रहेगा, क्योंकि भगवान परशुराम सर्व समाज के आराध्य देव हैं। इसलिए सभी समाज के लोगों से इस भव्य शोभायात्रा में भाग लेने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में भजन-कीर्तन, झांकियां और भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं ताकि यह एक यादगार आयोजन बन सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें