फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, आचार्य मृदुल कृष्ण ने सुनाया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव प्रसंग

करनाल। सेक्टर-12 स्थित हुड्डा ग्राउंड में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन सतीश गुप्ता की ओर से यह कथा अपने पूज्य माता-पिता लाला मनीराम एवं प्रेमवती की पावन स्मृति में करवाई जा रही है। कथा से पूर्व भजन गायक रविश मिश्रा ने मधुर भजनों के माध्यम से ठाकुर जी की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने जरा इतना बता कन्हैया तेरा रंग काला क्यों, तू काला होकर भी जग से निराला क्यों, मैं कमली श्याम की कमली और मेरी आरजू है दिल की, तुम सामने खड़े हो, मैं ही सोचता हूं कोई दूसरा न आए मेरी जिंदगी में'' जैसे भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए। कथा के दौरान आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। इस दौरान उन्होंने ''लल्ला की सुन के मैं आई यशोदा मैया दे दे बधाई'' भजन गाकर वातावरण को कृष्णमय बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और जयकारों से पंडाल को गुंजायमान कर दिया। कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मनुष्य को जीवन जीने की सही राह दिखाने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। भागवत कथा का श्रवण करने से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति के भीतर सकारात्मक विचारों का संचार होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में धर्म, भक्ति, प्रेम और सदाचार को अपनाना चाहिए। भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण से जीवन के कष्टों को सहने की शक्ति मिलती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें