स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने वीरवार को नगर परिषद कैथल में जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों व जिला टास्क फार्स कमेटी की बैठक ली। उन्होंने जिले भर में स्वच्छता को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की फीडबैक ली। उन्होंने बिंदुवार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की सफाई को लेकर ना केवल अधिकारियों से जानकारी ली बल्कि कैथल जिले को स्वच्छ बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। जिले में ठप पड़े सार्वजनिक शौचालयों को लेकर वाइस चेयरमैन सुभाष चंद ने नाराजगी जताई। इसके बाद कहा कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी के सदस्यों का बैठक ना पहुंचने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों से इस बारे में सवाल जबाव किया।