कैथल के पाई गांव में युवक पर हुई फायरिंग मामले में अब गोली चलाने वाले आरोपी बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं। यह फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने इसे खंगालना भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक मामले में शामिल किसी भी आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। इस मामले में पूंडरी थाना की ओर से लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।